साउथ मूवीज

Jai Hanuman: हम्पी में ग्रैंड मुहूर्त के साथ ऋषभ शेट्टी ने शुरू की शूटिंग

Jai Hanuman Muhurat Ceremony: भारतीय कलाकार ऋषभ शेट्टी ने अपनी नई फिल्म जय हनुमान की शूटिंग शुरू कर दी है। जय हनुमान की शूटिंग शुरू करने से पहले एक ग्रैंड मुहूर्त सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें मूवी की पूरी टीम ने हिस्सा लिया था। इस वक्त जय हनुमान की मुहूर्त सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Image

Image Source: Instagram

Jai Hanuman Muhurat Ceremony: भारतीय सिनेमा की मचअवेटिंड मूवीज में से एक जय हनुमान की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म जय हनुमान के मेकर्स ने हम्पी में एक ग्रैंड मुहूर्त सेरेमनी का आयोजन किया था, जिसमें ऋषभ शेट्टी, भूषण कुमार और तेजा सज्जा जैसी नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया। जय हनुमान फिल्म का मुहूर्त धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म जय हनुमान की टीम ने मुहूर्त सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि जय हनुमान जैसी फिल्म को शुरू करने के लिए ये सबसे सही तरीका है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: बड़े साहब के रोल में नजर आएगा बॉलीवुड का ये स्टार)

फिल्म जय हनुमान की मुहूर्त सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "जय हनुमान की शुरुआत वहीं से हो रही है, जहां पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। फिल्म को शुरू करने से पहले हम्पी में एक पूरा सेरेमनी रखी गई, जिसमें पूरी टीम ने हिस्सा लिया। पूजा सेरेमनी के दौरान अनिल थडानी, भूषण कुमार, नवीन येरनेनी और रवि शंकर ने जय हनुमान की स्क्रिप्ट डायरेक्टर प्रशांत वर्मा को दी। जल्द ही जय हनुमान की रेगुलर शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।" (इसे भी पढ़ें: 'VIROSH की शादी'- रश्मिका मंदाना-विजय देवराकोंडा ने शादी की खबर पर लगाई मुहर, फैंस के लिए शेयर किया मैसेज)

कांतारा चैप्टर 1 की सफलता से 7वें आसमान पर हैं ऋषभ शेट्टी

कलाकार ऋषभ शेट्टी कांतारा जैसी फिल्म से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने थे और कुछ दिनों पहले उनकी कांतारा चैप्टर 1 सिनेाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था और सक्सेसफुल मूवीज की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया था। कांतारा चैप्टर 1 की सफल कमाई ने साबित कर दिया है कि ऋषभ शेट्टी की लोगों के बीच में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें हटकर प्रोजेक्ट्स में देखा पसंद करते हैं। फिल्म जय हनुमान भी एक अलग तरह की मूवी है, जिसमें वो मुख्य रोल निभाते दिखाई देंगे। फिल्म जय हनुमान को लेकर और ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन दर्शक इसके लिए बेहद उत्साहित दिख रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article