बॉलीवुड

Dhurandhar 2: बड़े साहब के रोल में नजर आएगा बॉलीवुड का ये स्टार, रिलीज से पहले लीक हुई फिल्म की स्टोरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 23, 2026, 12:40 PM IST

Dhurandhar 2 Bade Sahab: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से जुड़ी अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में बड़े साहब के किरदार के लिए इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie

Dhurandhar 2 Bade Sahab: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद से फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में फिल्म के बड़े साहब को लेकर नया खुलासा हुआ है।

'धुरंधर 2' में कौन होगा बड़े साहब?

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट है। Letterboxd की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 में बड़े साहब का किरदार दाऊद इब्राहिम नहीं है, जैसा पहले बहुत से लोग सोच रहे थे। कई अफवाहें और बातें चल रही थीं, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि बड़े साहब दाऊद नहीं हैं। फिल्म की कास्ट लिस्ट में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का नाम भी जुड़ गया है। पहले खबरें थीं कि दानिश इकबाल (Danish Iqbal) दाऊद इब्राहिम का रोल निभा रहे हैं और वही बड़े साहब हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर फिल्म धुरंधर के मेकर्स ने कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है। फिल्म में इमराम हाशमी की एंट्री तो पक्की है लेकिन वो किस रोल में नजर आएंगे इसका खुलासा नहीं हुआ है।

इस फिल्म से होगी टक्कर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) अगले महीने यानी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म धुरंधर की टक्कर यश की मूवी टॉक्सिक (Toxic) से होने वाली है। फिल्म धुरंधर में इमरान हाशमी की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article