साउथ मूवीज

'VIROSH की शादी'- रश्मिका मंदाना-विजय देवराकोंडा ने शादी की खबर पर लगाई मुहर, फैंस के लिए शेयर किया मैसेज

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Confirms Their Marriage: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस और एक्टर रश्मिका मंदाना व विजय देवराकोंडा की शादी की अटकलें बीते कई वक्त से लग रही हैं। वहीं अब इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने भी मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शादी की खबरों को कंफर्म किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Confirms Their Marriage: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय देवराकोंडा बीते लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा था कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी को लेकर ये तक कहा जा रहा था कि वे उदयपुर में फेरे लेंगे। पहले जहां विजय और रश्मिका अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी बनाए रहते थे तो वहीं अब खुद एक्ट्रेस ने शादी की बात पर मुहर लगा दी है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वह और विजय देवराकोंडा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फैंस के लिए प्यार भरा मैसेज शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके जाहिर करने से पहले ही फैंस ने उन्हें VIROSH नाम दिया था, जो कि विजय और रश्मिका को मिलाकर बना है। वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी नई जिंदगी की शुरुआत भी वह और विजय देवराकोंडा इसी नाम के साथ करने वाले हैं। रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हमारे कुछ भी प्लान करने से पहले, हमारे कुछ भी चुनने से पहले आप लोग यहां मौजूद थे। ढेर सारे प्यार के साथ आपने हमें नाम दिया। आपने हमें VIROSH कहा। तो आज पूरे दिल के साथ, हम आने वाले वक्त का नाम आपके सम्मान में रखते हैं। हम इसका नाम 'VIROSH की शादी' रखते हैं। हमें इतने प्यार से थामे रखने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप हम सभी का हिस्सा हैं और रहेंगे, हमेशा।"

vijay

फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना इंस्टाग्राम

बता दें कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की इस सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में भी नो-फोन पॉलिसी अपनाई जाएगी। उनकी शादी का अब फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article