Retro: विजय थलापति नहीं रजनीकांत के लिए लिखी गई थी फिल्म की स्क्रिप्ट, रेट्रो' के निर्देशक कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा

Retro: सूर्या जल्द ही फिल्म रेट्रो में नजर आने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म रजनीकांत और विजय थलापति को लेकर लिखी गई है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि कार्तिक ने क्या कहा है।

Retro: सूर्या (Suriya) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेट्रो को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि ये फिल्म विजय थलापित या रजनीकांत के ऊपर लिखी गई है। अब इस फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

Retro

Retro

सुर्या की ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर है और इसमें पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली है, जो सुर्या के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। रेट्रो को कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक ने खुलाकर बातचीत की है। कार्तिक सुब्बाराज ने बताया कि पहले रेट्रो की स्क्रिप्ट सुपरस्टार रजनीकांत के लिए लिखी थी।

End of Feed