Ravi Mohan के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, Manchu Manoj की फिल्म से करेंगे तेलुगु सिनेमा में डेब्यू

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 10, 2026, 02:42 PM IST

Ravi Mohan New Movie: रवि मोहन के फैंस के लिए बड़ी खबर है। एक्टर अब तेलुगु फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं और उनका नया किरदार काफी खास होने वाला है।

Ravi Mohan New Movie: साउथ जाने-माने एक्टर रवि मोहन (Ravi Mohan) आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रवि मोहन के फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। खबर है कि रवि मोहन जल्द ही एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अब तक अपनी तमिल फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले एक्टर पहली बार तेलुगु सिनेमा में नजर आएंगे। खास बात ये है कि उनका डेब्यू किसी साधारण किरदार के साथ नहीं, बल्कि एक ऐसे रोल के साथ होने जा रहा है, जिसने फिल्म की घोषणा के साथ ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। रवि मोहन का नाम मांचू मनोज (Manchu Manoj) की फिल्म से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का क्या नाम है।

Ravi Mohan New Movie

रवि मोहन के हाथ लगी नई फिल्म (Image Source: IMDb/ X)

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Hanuman Ansh 2 में दिखेंगे Virat Kohli-Anushka Sharma?

रवि मोहन के हाथ लगी नई फिल्म

एक्टर रवि मोहन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रवि मोहन की नई फिल्म है। रवि मोहन ने मांचू मनोज (Manchu Manoj) की आने वाली फिल्म 'वड्डी कासुला वाडा' (Vaddi Kaasula Vaada) में एंट्री की है। इस फिल्म के जरिए वह तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू करने वाले हैं। रवि मोहन के बर्थडे के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने एक्टर का पहला लुक भी जारी कर दिया है। फिल्म से सामने आए रवि मोहन के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। मेकर्स ने एक पोस्टर जारी कर बताया कि एक्टर फिल्म में भगवान गोविंदा का किरदार निभाएंगे। पोस्टर में भगवान वेंकटेश्वर का हाथ एक इंसानी हाथ को पकड़े हुए दिखाई देता है।

End of Feed