विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना ने दिया रिएक्शन, बधाई पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2025, 06:30 PM IST

Rashmika Mandanna Reaction on Congratulations: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बधाई देने पर रश्मिका मंदाना एकदम अनोखा रिएक्शन दिया है, जिसे साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Rashmika Mandanna Reaction on Congratulations: साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना को लेकर खबर सामने आई थी की उन्होंने गुपचुप तरीके से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई कर ली है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो भी डाला था। साथ ही एक इवेंट के दौरान भी एक्ट्रेस अपनी रिंग लोगों को दिखाती नजर आईं थीं। इन सब के बीच रश्मिका मंदाना का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Rashmika Mandanna Reaction on Congratulations

Image Source: Galatta Plus

रश्मिका मंदाना का रिएक्शन हुआ वायरल

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई है। रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि लोग देखते ही रह गए। गलट्टा प्लस के इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना उस वक्त हैरान रह गईं, जब होस्ट ने उन्हें बधाई दी। पहले तो रश्मिका थोड़ा कन्फ्यूज हुईं, फिर होस्ट ने साफ किया कि वो उनकी नई परफ्यूम लाइन की बात कर रहे हैं और फिर मजाक में जोड़ा, 'या कुछ और भी है?' रश्मिका मंदाना थोड़ा शरमाईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, 'नहीं, नहीं'। इसके आगे रश्मिका मंदाना ने कहा कि 'वैसे, असल में बहुत कुछ हो रहा है। तो आपकी बधाई मैं सबके लिए ले लूंगी।' अब इस बयान को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबर से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सगाई की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed