कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन हैं रश्मिका मंदाना !! 'थामा' एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Is Rashmika Banned in Kannada Film Industry: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कंटारा चैप्टर 1' के रिलीज होने के बाद रश्मिका मंदाना ने अभिनेता को बधाई नहीं दी तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि 'थामा' एक्ट्रेस को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने बैन कर दिया है। इन अफवाहों पर अब रश्मिका का रिएक्शन सामने आया है।

Is Rashmika Banned in Kannada Film Industry: साउथ से लेकर बॉलीवुड में इस समय रश्मिका मंदाना के नाम का डंका बज रहा है। रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद रश्मिका मंदाना ने खुद को पैन-इंडिया स्टार के रूप में स्थापित किया। बीते कुछ सालों में रश्मिका मंदाना ने हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में फिल्मों में काम किया है। हैरानी की बात यह है कि रश्मिका मंदाना ने काफी समय से कोई भी कन्नड़ फिल्म साइन नहीं की है। कन्नड़ मूवी में काम ना करने के बाद से रश्मिका मंदाना को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है।

Is Rashmika Banned in Kannada Film Industry

Pic Credit: IMDb

रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कंटारा चैप्टर 1' के लिए एक शब्द भी ना कहने के लिए लोगों ने उनकी आलोचना की थी। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने रिएक्शन देते हुए कर्नाटक मीडिया से कहा, 'बात सिर्फ इतनी सी है कि मैंने रिलीज के 2 से 3 दिन के अंदर अभी तक फिल्म देखी नहीं है। मैं इसे रिलीज होते ही नहीं देख पाई थी लेकिन मैंने हाल ही में इसे देखा और टीम को मैसेज भी किया। उन्होंने मुझे 'धन्यवाद' भी कहा।'

End of Feed