रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस को फैंस उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्मों से फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपाइलान में हैं। 'पुष्पा 2' के बाद एक्ट्रेस की 'द गर्लफ्रेंड' (The Girlfriend) से फर्स्ट लुक सामने आया है। 'द गर्लफ्रेंड' से एक्ट्रेस का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Rashmika Mandanna (credit Pic: Instagram)
द गर्लफ्रेंड से सामने आया रश्मिका का फर्स्ट लुक
पहले पोस्टर में रश्मिका अपने हाथ में पैन पकड़े हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कॉलेज लाइब्रेरी में बैठी हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस बैग पकड़े हुए कॉलेज के कॉरिडर में है। दोनों फोटो में एक्ट्रेस सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस पोस्टर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म को राहुल रवींद्रन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को अल्लू अरविंद, श्रीनिवास कुमार और धीरज मोगिलिनेनी ने अपने बैनर गीता आर्ट्स, मास मूवी मकेर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत हेशाम अब्दुल वहाब ने कंपोज किया है।
पुष्पा 2 से सामने आया रश्मिका का लुक
रश्मिका का पुष्पा 2 से पोस्टर सामने आया है। श्री वल्ली के रोल में एक्ट्रेस काफी अलग लग रही हैं। फिल्म के पोस्टर में रश्मिका इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं। फिल्म का टीजर 08 अप्रैल को रिलीज होगा। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
