रश्मिका मंदाना रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग खास जगह सेलिब्रेट करेंगी 29वां जन्मदिन, खुश हुआ फैंस का दिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 4, 2025, 03:59 PM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Devarakonda Love Affair: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) के लव अफेयर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रश्मिका मंदाना इस बार अपना 29वां बर्थडे रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ किसी साथ जगह सेलिब्रेट करने जा रही हैं।

Rashmika Mandanna-Vijay Devarakonda Love Affair: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी मूवीज के साथ-साथ पर्सनल और लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रही हैं। रश्मिका मंदाना की लव लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस का दिल खुश हो जाएगा। रश्मिका मंदाना अपने 29वें बर्थडे पर काफी कुछ खास करने जा रही हैं, जिसको लेकर अभी हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का बर्थडे इसी महीने 5 अप्रैल को है। आइए जानते हैं कि रश्मिका मंदाना अपने 29वें बर्थडे पर क्या खास प्लानिंग कर रही हैं।

Rashmika Mandanna-Vijay Devarakonda

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सेलिब्रेट करेंगी बर्थडे

रश्मिका मंदाना अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की लव लाइफ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को अपने 29वें जन्मदिन के मौके पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ ओमान की किसी खास जगह जा सकती हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जिसके बाद दोनों की अफेयर की खबर को और भी हवा मिली। दोनों को अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी अफेयर की खबर को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed