Rashmika Mandanna wedding rumours: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना काफी समय से विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि विजय और रश्मिका ने सगाई कर ली है। इस बात से फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग गदगद हो गए हैं। उनकी बातों से लगता है कि फरवरी में ही रश्मिका और विजय सात फेरे लेने वाले हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
रश्मिका मंदाना ने कही ये बात
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही रश्मिका मंदाना ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बारे में चुप्पी तोड़ी। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में हम खुद बताएंगे।' रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी करने वाले हैं। उनकी वेडिंग ग्रैंड होगी लेकिन इसमें कम ही लोग शामिल होंगे। दोनों परिवारों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है। रश्मिका और विजय 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' के बाद से ही एक-दूसरे के साथ है और फिर 2019 में 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते और एक जैसी जगहों से तस्वीरें साझा करते देखा है। हालांकि रश्मिका और विजय ने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है।
बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं रश्मिका मंदाना
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहले केवल साउथ की फिल्मों में काम करती थीं लेकिन अब वो बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस साल वो विक्की कौशल के साथ फिल्म छावा में नजर आई थी। इस मूवी में रश्मिका ने काफी अच्छी एक्टिंग की। विक्की और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। हाल ही में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना फिल्म थामा में नजर आए थे। इस फिल्म को भी लोगों ने प्यार दिया है।
