'द गर्लफ्रेंड' की रिलीज में हो रही देरी पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ूी चुप्पी, कहा- 'हम वादा करते हैं कि...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 18, 2025, 08:09 PM IST

Rashmika Mandanna on The Girlfriend Release Delay: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। रश्मिका मंदाना ने फैंस की बातों को सुनते हुए फिल्म की रिलीज में हो रही देरी पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Rashmika Mandanna on The Girlfriend Release Delay: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सोशल मीडिया पर पर्सनल के साथ-साथ मूवीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दिनों रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर #ReleaseTheGirlfriend ट्रेंड करने लगा है। इस दौरान फैंस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सवाल करते नजर आए। फैंस के बेकरारी को देखते हुए रश्मिका मंदाना ने फिल्म द गर्लफ्रेंड को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Rashmika Mandanna on The Girlfriend Release Delay

'द गर्लफ्रेंड' को लेकर रश्मिका मंदाना ने कही ये बात

रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। #ReleaseTheGirlfriend देखने के बाद पहले फिल्म के डायरेक्टर राहुल रविंद्रन (Rahul Ravindran) ने ट्वीट किया और लिखा 'वो फिल्म को परफेक्ट बनाने में जुटे हैं और जल्द ही बड़ा अपडेट शेयर करेंगे।' इसके बाद रश्मिका मंदाना ने राहुल रविंद्रन के ट्वीट कोट करते हुए लिखा कि 'हाय मेरे प्यारे दोस्तों हम जानते हैं कि आप लोग काफी इंतजार कर रहे हैं और आपका ये ट्रेंड तो कमाल का है। लेकिन भरोसा रखो, राहुल रविंद्रन इस फिल्म को आपके लिए सबसे शानदार बनाने में जुटे हैं। ये एक बहुत खास फिल्म है, जिसमें हम उन बातों को छू रहे हैं, जिनके बारे में आमतौर पर ज्यादा बात नहीं होती। ये पूरी तरह किरदारों पर बनी फिल्म है और यही इसकी खासियत है। हम वादा करते हैं कि हम आपको सबसे बेहतरीन देंगे और ये इंतजार आपके लिए यादगार होगा। आज आपने जो प्यार दिखाया, उसके लिए हम प्रोसेस को और तेज करेंगे और जल्द से जल्द ये फिल्म आपके सामने लाएंगे।'

End of Feed