Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ से पॉपुलर एक्टर्स हैं। दोनों की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एनिमल के रिलीज के बाद एक्ट्रेस की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका विजय को डेट कर रही हैं। दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त बताया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो विजय के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda (credit pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने कहा, हम दोनों अभी अलग-अलग स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अगर कुछ अच्छा प्रोजेक्ट आएगा तो हम दोनों जरूर साथ में काम करेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जानती हूं कि फैंस हम दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। अगर दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
क्या विजय संग फिर स्क्रीन शेयर करेंगी रश्मिका
रश्मिका और विजय ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने उसी इंटरव्यू में बताया कि पुष्पा 2 पहले से ज्यादा धमाकेदार होगी। फैंस को फिल्म में बहुत सारा ड्रामा और मसाला मिलने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि श्रीवल्ली का किरदार ज्यादा चैलेजिंग होगा। इसके अलावा एक्ट्रेस एनिमल पार्क में गीतांजलि के रोल में फिर से नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास डी 51, रेनबो और द गर्लफ्रेंड पाइपालइन में हैं। एक्ट्रेस साउथ की सबसे ज्यादा बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं।
