रश्मिका मंदाना ने किया रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का सपोर्ट, कहा-"दयावान बनें..."

'छावा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। रश्मिका की फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस लंगड़ाते-लंगड़ाते कार के पास जा रही है, लेकिन उनके रूमर्ड बीएफ विजय देवरकोंडा उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बीएफ के सपोर्ट में आई है।

'छावा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। रश्मिका की फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। 'छावा' में पहली बार रश्मिका मंदाना विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जोरदार इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस लंगड़ाते-लंगड़ाते कार के पास जा रही है। वहीं उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं, लेकिन एक्टर इस दौरान एक्ट्रेस की मदद नहीं कर रहे हैं। अब रश्मिका मंदाना ने एक्टर का सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

rashmika and vijay

rashmika and vijay

रश्मिका मंदाना ने कहा दयालु बनें

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"इन दिनों दयालुता बहुत कम हो रही है। मैं दयालुता और इसके साथ आने वाली हर चीज को चुनती हूं। आइए हम सभी एक-दूसरे के प्रति दयालु बनें।" इस पोस्ट के बाद फैंस ऐसा दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का सपोर्ट करते हुए डाला है।

End of Feed