पैर की 3 हड्ड‍ियां टूटने के 1 महीने बाद ही बिना सपोर्ट के खड़ी हुई रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल ने ऐसे थामा हाथ

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जी-जान लगाकर प्रमोशन कर रही है। रश्मिका मंदाना पैर में चोट लगने के बाद अब 1 महीने के बाद बिना सपोर्ट के खड़ी हुई है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जी-जान लगाकर प्रमोशन कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में छावा के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल के साथ शामिल हो गईं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रश्मिका मंदाना पैर में चोट लगने के बाद अब 1 महीने के बाद बिना सपोर्ट के खड़ी हुई है।

Rashmika Mandana

Rashmika Mandana

रश्मिका मंदाना पिछले 1 महीने से व्हीलचेयर या वॉकर का सहारा लेते हुए प्रमोशन में नजर आती थी, लेकिन इस बार एक्ट्रेस बिना किसी सपोर्ट के नडर आई है। हालांकि एक्ट्रेस थोड़ा लंगड़ाकर चल रही थीं, लेकिन विक्की कौशल ने उनका हाथ थाम लिया। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने नारंगी रंग का एथनिक सूट पहना है। इस दौरान एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। पपराजी के लिए पोज देते समय उनसे उनकी चोट के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनका पैर ठीक है।

End of Feed