दादी का भी रोल निभाने के लिए रेडी रहती हैं रश्मिका मंदाना, कहा-'मैं अपनी लाइफ को सीरियस नहीं लेती..."

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई । आज यानी 14 फरवरी को एक्ट्रेस की फिल्म छावा रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने बताया वह केवल कहानी पर ध्यान देती हैं।

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई । आज यानी 14 फरवरी को एक्ट्रेस की फिल्म छावा रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने कम उम्र में ही अपना नाम बना लिया है। एक्ट्रेस साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरती है। कुछ समय से रश्मिका सफलता की ऊंचाइयों पर हैं।

Rashmika Mandana

Rashmika Mandana

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका से पूछा गया कि क्या वह कभी अपनी रोल को लेकर बहुत ज्यादा चूजी रही हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी फिल्म को साइन करने से पहले अपने करियर पर उसके प्रभाव के बारे में सोची हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- "मैंने कभी भी अपने जीवन को सीरियस नहीं लिया। इसके अलावा रश्मिका ने बताया वह केवल कहानी पर ध्यान देती हैं। मेरे लिए मायने नहीं रखता है, भले ही मुझे दो बच्चों की मां, चार बच्चों या दादी का रोल निभाना पड़ा।"

End of Feed