पुष्पा 2 की रिलीज के लिए रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शूटिंग के कारण उनकी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। इसी बीच रश्मिका मंदाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस इटली की सड़को पर नजर आ रही हैं।
Rashmika is vacationing
रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर इटली में अपनी छुट्टियों के कुछ पल शेयर किए हैं, जिसमें ग्लैमर और सादगी दोनों नजर आ रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खुशनुमा हंसी-मजाक, फुर्सत से किताबें पढ़ने, फोटोग्राफी और अच्छे खाने से भरपूर एक शानदार छुट्टी का आनंद ले रही हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इटली मंदाना की पसंदीदा जगह बन गई है।
आइस समझा क्या आग का गोला है
इन फोटो पर फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि विजय देवरकोंडा कहां है। बता दें विजय देवरकोंडा का नाम एक्ट्रेस का साथ जोड़ा जाता है। दूसरे ने लिखा- “बहुत सुंदर, बस देखते ही बनता है और वाह।” तीसरे ने पुष्पा फिल्म के अंदाजे में लिखा-“फोटो देखकर कैसा आइस समझा, क्या आग का गोला आग का गोला।” चौथे ने लिखा- “एक्सप्रेशन क्वीन।” एक ने उन्हें “क्रशमिका” कहा। जबकि ने कहा “गॉर्जियस” बोला।
खुद की फिल्मों की होगी टक्कर
रश्मिका मंदाना कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी, जिनमें द गर्लफ्रेंड, पुष्पा 2 और सिकंदर शामिल हैं। वही रश्मिका मंदाना विक्की कौशल के साथ छावा में नजर आएंगी। बता दें छावा और पुष्पा 2 एक ही दिन रिलीज होगी। जिस कारण रश्मिका मंदाना की दोनों फिल्मों की टक्कर होगी। अब देखना होगी कि एक्ट्रेस की कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करती है। फैंस को पुष्पा 2 का बेस्रबी से इंतजार है। अब देखना होगा फैंस को कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आती है।
