रणबीर कपूर ने मिलाया साउथ हसीना कीर्ति सुरेश संग हाथ, जल्द होगा मेगा ऐलान!!

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों कई सारी फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं, जिनको लेकर दर्शक काफी बेसब्र हैं। रामायण, एनिमल पार्क और लव एंड वॉर के साथ-साथ रणबीर कपूर ने एक और मेगा मूवी साइन की है, जिसमें उनके साथ अदाकारा कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) दिखाई देंगी। ताजा खबर की मानें तो रणबीर-कीर्ति की नई मूवी का ऐलान जल्द ही होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत की साथी साइट फिल्मफेयर ने कुछ वक्त पहले अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि साउथ अदाकारा कीर्ति सुरेश जल्द ही एक रॉम-कॉम में नजर आएंगी। एटली और वरुण धवन की बेबी जॉन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कीर्ति सुरेश की डिमांड लगातार लोगों के बीच बढ़ रही है, जिसे देखते हुए कई फिल्मकार उनके पास फिल्में लेकर जा रहे हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कीर्तिक सुरेश ने एक्टर रणबीर कपूर के अपोजिट एक मूवी साइन की है, जिसका ऐलान बहुत ही जल्द होने वाला है।

Ranbir Keerhy

फिल्म से जुड़े सूत्र ने फिल्मफेयर को जानकारी दी है कि रणबीर कपूर और कीर्ति सुरेश ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिसकी डिटेल्स जल्द ही सामने आ सकती हैं। रणबीर-कीर्ति की इस फिल्म को बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा ताकि ये ब्लॉकबस्टर की कैटेगिरी में शामिल हो पाए। कीर्ति सुरेश और रणबीर कपूर की ये फिल्म रॉम-कॉम होगी या एक्शन यह अभी तक साफ नहीं है।

End of Feed