Ranabaali X Review: विजय-रश्मिका की फिल्म को मिले मिक्स रिव्यू, केमिस्ट्री की तारीफ लेकिन धीमी कहानी ने किया निराश

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 16, 2026, 12:30 PM IST

Ranabaali X Review: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ‘राणाबाली’ (Ranabaali) रिलीज हो गई है। शुरुआती रिव्यू में एक्स यूजर्स ने इसकी खूबियों और कमियों पर अपनी राय दी है।

Ranabaali X Review: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म राणाबाली (Ranabaali) 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसमें दोनों स्टार्स शादी के बाद एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। अब शुरुआती शो देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लोगों रिएक्शन सामने आने लगे हैं। कुछ को दोनों की केमिस्ट्री और विजय की एक्टिंग पसंद आई, तो कुछ ने फिल्म की कहानी में कमी निकालते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि एक्स यूजर्स फिल्म को कैसा रिव्यू दे रहे हैं।

Ranabaali X Review

फिल्म राणाबाली को लेकर एक्स पर यूजर्स ने ऐसा रिएक्शन दिया है। (Image Source: Ranabaali Movie)

फिल्म को मिला मिक्स रिएक्शन

फिल्म राणाबाली के शुरुआती रिव्यू में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों ने विजय की स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी की भी तारीफ की है। हालांकि, कलाकारों की मेहनत के बावजूद फिल्म की कहानी दर्शकों को उतना इंप्रेस नहीं कर पा रही है। फिल्म की धीमी रफ्तार सबसे बड़ी कमी बताई जा रही है। कई सीन जरूरत से ज्यादा लंबे लगते हैं और कहानी में रोमांच की कमी महसूस होती है। इसके अलावा, फिल्म में दिखाए गए एक्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वहीं, फिल्म के सेट और प्रोडक्शन डिजाइन की तारीफ हुई है।

End of Feed