Ranabaali Movie New Update: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों काफी चर्चा में है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में शादी के बाद एक पार्टी दी थी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस पार्टी में कई सितारे नजर आए। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। इन सब के बीच अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म राणाबाली (Ranabaali) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या अपडेट आया है।
Image Source : Ranabaali Movie
ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने रिसेप्शन में लगाया रोमांस का तड़का, रॉयल लुक से बढ़ाई महफिल की रौनक
जल्द शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म राणाबाली को लेकर चर्चा में आ गए हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के कुछ समय बाद ही इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। अब इस मूवी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 123 Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही काम पर लौटने वाला है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना राणाबाली की शूटिंग फिर से शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का नया शेड्यूल 9 मार्च से शुरू होगा। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी 12 मार्च से इसमें शामिल होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म राणाबाली की शूटिंग पर कब वापस आ रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा हो गया है। फिल्म राणाबाली इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म राणाबाली को लेकर सामने आए अपडेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
