Rana Daggubati और शाहिद कपूर एक फिल्म में आएंगे नजर? औरंगजेब का रोल निभाएंगे साउथ के सुपरस्टार

chhatrapati shivaji maharaj: ओएमजी 2 फिल्म के निर्देशक और लेखक अमित राय छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी महाराज का अहम किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती भी औरंगजेब का किरदार निभाने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

chhatrapati shivaji maharaj: 2018 की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म पद्मावत में राजा रावल रतन सिंह की बेहतरीन भूमिका निभाने के बाद शाहिद कपूर जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही हिस्टोरिकल फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले हैं। वही साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती इस फिल्म में औरंगजेब की भूमिका निभाने वाले हैं।

Shahid Kapoor as Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shahid Kapoor as Chhatrapati Shivaji Maharaj

इंडस्ट्री के एक सूत्रों के अनुसार मेकर्स राणा दग्गुबाती के साथ शुरुआती चर्चाएं शुरू कर दिए हैं और शूटिंग की पूरी व्यवस्था होने के बाद निर्माता पूरी बातचीत शुरू करेंगे। एक सूत्र ने जानकारी दी थी "औरंगजेब के किरदार के लिए अमित राय की लिस्ट में राणा का नाम सबसे ऊपर है, हालांकि अभिनेता को फिल्म में शामिल करने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।

End of Feed