Exclusive: रणबीर कपूर की रामायण के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे 'रॉकी भाई' यश

टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो साउथ सुपरस्टार यश (Yash) जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण (Ramayana) के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। फिल्म में वो रावण का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिसके लिए वो 15 किलो वजन बढ़ाएंगे। यश एक्टिंग के साथ-साथ रामायण की निर्माण टीम के साथ भी जुड़ेंगे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई देंगे, जिनके साथ साई पल्लवी भी अहम रोल में होगी। खबरों की मानें तो नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण के लिए सनी देओल के साथ भी हाथ मिला लिया है। वो रामायण में हनुमान का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इन सभी कलाकारों के साथ-साथ साउथ स्टार यश का नाम भी रामायण के साथ जुड़ता रहा है लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से उनके नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।

Ramayana

टाइम्स नाउ के साथ लगी ताजा खबर की मानें तो साउथ सुपरस्टार यश (Yash) फिल्म रामायण से निर्माता के तौर पर तो जुड़े ही होंगे, इसके साथ-साथ वो फिल्म रामायण में रावण का किरदार भी प्ले करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने यश को रावण का किरदार प्ले करने के लिए मना लिया है। यश ने इस किरदार के लिए हामी भर दी है। सूत्र ने हमें एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि यश फिल्म रामायण में रावण बनने के लिए 15 किलो वजन भी बढ़ाएंगे।

End of Feed