राम गोपाल वर्मा ने 3 महीने की जेल और गैर-जमानती वारंट की सजा पर तोड़ी चुप्पी, कहा-"मेरे वकील इसपर विचार..."

राम गोपाल वर्मा इस समय मुश्किलों में घिर गए हैं, जिस कारण फिल्ममेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। राम गोपाल वर्मा को ​मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसपर राम गोपाल वर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या कहा है।

राम गोपाल वर्मा इस समय मुश्किलों में घिर गए हैं, जिस कारण फिल्ममेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में डायरेक्टर को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया गया है। जिस कारण उन्हें 3 महीने की जेल की सजा और गैर-जमानती वारंट दिया गया है। अब डायरेक्टर ने इसपर रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा है। बता दें राम गोपाल वर्मा को मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है।

Ram Gopal Varma

Ram Gopal Varma

इस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा-"मेरे और अंधेरी कोर्ट के बारे में आई खबरों के संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह मेरे पूर्व एम्प्लोयी से संबंधित 2 लाख 38 हजार रुपये की राशि के 7 साल पुराने मामला है... मेरे वकील इस पर विचार कर रहे हैं और चूंकि मामला अदालत में है, इसलिए मैं आगे कुछ नहीं कह सकता।"

End of Feed