Ram Charan on Kalki 2898AD: साउथ डायरेक्टर नाग अश्विन की हालिया रिलीज मूवी कल्कि 2898एडी ने दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म कल्कि 2898एडी का विजन इतना कमाल का था कि हर कोई भारतीय सिनेमा को सलाम कर रहा है। साउथ के जाने-माने कलाकार राम चरण ने भी फिल्म कल्कि 2898एडी को देख लिया है और वो भी मेकर्स के काम से प्रभावित नजर आ रहे हैं। राम चरण ने कल्कि 2898एडी देखने के बाद मेकर्स को गुलदस्ता भेजा और उन्हें इतनी शानदार मूवी बनाने के लिए धन्यवाद कहा। राम चरण ने गलदस्ते के साथ जो बधाई पत्र भेजा, उसमें उन्होंने लिखा है, 'नाग अश्विन गारू...कल्कि का एक्सपीरियंस एपिक था। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई...राम चरण की तरफ से बहुत सारा प्यार।'
फिल्म कल्कि का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है, जो अपने कमाल के विजन के लिए तारीफ पा रहे हैं। नाग अश्विन के विजन को साकार करने में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म कल्कि 2898एडी को दर्शकों से कमाल का रिस्पांस मिला है, जिसके बाद मेकर्स इसका दूसरा भाग पेश करने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म कल्कि 2898एडी का अंत ऐसी जगह पर हुआ है, जिसके बाद हर कोई दूसरे भाग का इंतजार कर रहा है।
फिल्म कल्कि 2898एडी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कारोबार किया और मेकर्स को मालामाल कर दिया। कल्कि 2898 एडी ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म कल्कि 2898एडी की शानदार कमाई ने साबित कर दिया है कि अगर डायरेक्टर अपना काम अच्छे से करे तो दर्शक दिल खोलकर पैसा खर्च करने को तैयार रहते हैं।
बताते चलें कि फिल्म कल्कि 2898एडी की कहानी के तार हिन्दु पुराणों से जुड़े हुए हैं। जहां इसमें महाभारत काल का अश्वत्थामा है, वहीं दुनिया को बचाने के लिए कल्कि अवतार भी जल्द लोगों को दिखाई देगा। वैसे आप कल्कि 2898एडी देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
