वरुण धवन और बॉबी देओल की खटिया खड़ी करने आ रहे हैं Ram Charan, पेड्डी की नई रिलीज डेट आउट

Peddi Release Date: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में बता दिया है।

Peddi Release Date: साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लोगों का ये मानना है कि धुरंधर 2 और भूत बंगला के बाद राम चरण की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी। राम चरण की इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म पेड्डी की नई रिलीज डेट के बारे में बता दिया है। इस नई रिलीज डेट से वरुण धवन और बॉबी देओल की नींद पक्का उड़ जाएगी। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...( ये भी पढ़ें-राम चरण की Peddi का फर्स्ट लुक पोस्टर निकला Pushpa का कॉपी, सबूत देते हुए फैंस बोले 'कुछ तो नया कर...')

ram charan peddi clash

पेड्डी की रिलीज डेट आउट (pic credit-instagram)

पेड्डी की रिलीज डेट आउट (pic credit-instagram)

पेड्डी की नई रिलीज डेट आउट

फिल्म पेड्डी साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपती बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है, जो 4 जून 2026 है, यानी आईपीएल सीजन खत्म होने के तुरंत बाद। फिल्म को इस तरह से रिलीज किया जा रहा है कि यह बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन कर सके और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए।

End of Feed