राम चरण-जाह्नवी कपूर की RC16 की शूटिंग शुरू, सामने आई पहली तस्वीर

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की अपकमिंग मूवी आरसी 16 (RC16) की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दिखाई देंगी। फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ने एक्स पर तस्वीर शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि जल्द ही राम चरण और जाह्नवी शूटिंग ज्वाइन करेंगे।

साउथ फिल्म स्टार राम चरण जल्द ही अपनी नई फिल्म आरसी 16 की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म को प्रोडक्शन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही कलाकार फिल्म के सेट पर होंगे। फिल्म आरसी 16 के डायरेक्टर बुची बाबू ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो इस फिल्म को शुरू कर चुके हैं। बुची बाबू ने चामुंडेश्वरी देवी मंदिर, मैसूर के सामने से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो आरसी 16 की स्क्रिप्ट लिए दिख रहे हैं। बुची बाबू ने इस तस्वीर के जरिए बताया है कि वो माता का आशीर्वाद लेने के बाद अपनी नई फिल्म शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बुची बाबू ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'ये मेरे लिए एक बड़ा दिन है। मैं इस पल का इंतजार काफी समय से कर रहा था। मैंने चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया और अब नए सफल की तैयारी में हूं।'

Janhvi Kapoor Ram Charan Movie RC 16

पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देंगे राम चरण

फिल्म कलाकार राम चरण जल्द ही बुची बाबू की नई मूवी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ होंगे। यह पहला मौका है जब राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को दर्शक पहली बार बड़े पर्दे पर देखेंगे। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के बाद जाह्नवी कपूर अब साउथ में नाम कमाना चाहती हैं। कुछ दिनों पहले वो जूनियर एनटीआर की देवरा में दिखाई दी थीं और वो राम चरण की फिल्म करने जा रही हैं।

End of Feed