Ram Charan ने दिया Game Changer के रिलीज डेट का हिंट! तीन साल से हैं दर्शकों को इंतजार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2024, 01:01 PM IST

राम चरण अपनी फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में है। ये एक पॉलिटिक्ल ड्रामा मूवी है। एक्टर हाल ही में वेल्स यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। एक्टर को यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानक उपाधी दी है। एक्टर ने इवेंट में अपनी फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया।

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) को लेकर चर्चा में है। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होगी। फिल्म का निर्देशन एम शंकर कर रहे हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर हाल ही में वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टर की मानक उपाधि मिली है। डॉक्टरेट की उपाधी मिलने पर राम चरण ने गेम चेंजर को लेकर खुलासा किया। एक्टर ने खुद बताया कि उनकी फिल्म कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राम चरण ने बताया कि गेम चेंजर इस साल अक्टूबर या सितंबर महीने में रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फैंस इस खबर को जानकार बेहद एक्साइटेड है।

End of Feed