पहली बार लखनऊ में होगा Ram Charan की Game Changer का धमाकेदार टीजर लॉन्च इवेंट, दिल थामकर बैठे फैंस

Game Changer Teaser Launch Event : लंबे समय से पर्दे से दूर रहे रामचरण को देखने के लिए फैंस अब इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं फिल्म में पहली बार रामचरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आने वाली है। गेम चेंजर अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Game Changer Teaser Launch Event : ग्लोबल स्टार रामचरण जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म से फैंस को खुश करने जा रहे हैं। लंबे समय से इंतजार में बैठे रामचरण के फैंस उनकी फिल्म गेमचेंजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्साह को बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने नई घोषणा की है जिसमें बताया गया है कि 'गेमचेंजर' का शानदार ट्रेलर लॉन्च इवेंट होने वाला है। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी

Game Changer Teaser Launch Even

रामचरण-कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म गेमचेंजर का मजेदार टीजर 9 नवंबर को ग्रैंड इवेंट के दौरान होगा। यह इवेंट और कहीं नहीं बल्कि लखनऊ में होने वाला है, टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म निर्माता दिल राजू की पूरी टीम वहाँ शामिल होगी। पहली बार लखनऊ में किसी साउथ अभिनेता की फिल्म का टीजर लॉन्च हो होने जा रहा है। फैंस ये जानने के बाद उत्साहित हैं और रिलीज से पहले ही फिल्म को हिट बताया जा रहा है। शानदार इवेंट के साथ टीजर लॉन्च होगा जिसकी जानकारी निर्माताओं ने जनता को दी है।

End of Feed