साउथ डायरेक्टर एटली की अपकमिंग मूवी राका काफी लम्बे समय से चर्चा में है। इस फिल्म को एटली बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इनसाइडर्स की मानें तो एटली की राका बॉलीवुड की तरफ से बिगेस्ट साई-फाई ड्रामा होगी, जिसको हॉलीवुड स्तर का बनाया जा रहा है। अगर फिल्म से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें एक नए एक्टर की एंट्री हो चुकी है, जिसने मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर करण मेहता की जो एटली की राका के साथ जुड़ चुके हैं और लगातार शूट कर रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की सिंगिंग पर Sonu Nigam ने कसा तंज? वायरल वीडियो के बाद सिंगर ने दी सफाई
Raaka: Allu Arjun की Sci-Fi मूवी से जुड़ा ये यंग एक्टर
Karan Mehta निभाएंगे Raaka में अहम रोल
मीडिया मे आई खबर के अनुसार, एक्टर करण मेहता को डायरेक्टर एटली ने एक अहम रोल के लिए साइन किया है। उनका किरदार फिल्म के हिसाब से बेहद अहम है। करण मेहता इन दिनों राका की शूटिंग कर रहे हैं। उनका किरदार फिल्म की शुरुआत से लेकर आखिर तक रहेगा और अल्लू अर्जुन के साथ कदम से कदम निभाते दिखाई देगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मुझे दाऊद ने न्योता नहीं...", Mandakini ने वायरल तस्वीर की बता दी चौंकाने वाली सच्चाई
Atlee ने रिलीज किया Raaka का नया पोस्टर
डायरेक्टर एटली ने कुछ देर पहले ही फिल्म राका का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिस पर 37 लिखा हुआ है। इस पोस्टर को देखकर फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिरकार इस पोस्टर के जरिए एटली क्या बताना चाहते हैं। कई लोगों का मानना है कि एटली 37 के जरिए बता रहे हैं कि आने वाली (3*7) 21 तारीख को वो बड़ा धमाका कर सकते हैं। ये बड़ा धमाका फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर होगा या फिर मूवी के नए पोस्टर से जुड़ा, ये अभी तक साफ नहीं है। वैसे आपको क्या लगता है कि आने वाली 21 तारीख को एटली क्या सरप्राइज देंगे।
