Raaka: प्रेग्नेंट लेडी के रोल में दिखाई देंगी Deepika Padukone, जान्हवी-रश्मिका का ऐसा होगा किरदार

Deepika Padukone Role in Raaka: अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' में दीपिका पादुकोण को एक प्रेग्नेंट लेडी के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में जान्हवी-रश्मिका के किरदार का भी खुलासा हुआ है।

Deepika Padukone Role in Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। एटली के निर्देशन में बन रही यह साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट कहानी में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि चारों अदाकाराओं के किरदार एक-दूसरे से अलग होंगे और फिल्म की बड़ी कहानी से जुड़े रहेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jr NTR के कंधे की होगी सर्जरी, 'ड्रैगन' की शूटिंग में हो सकती है देरी)

Deepika-Janhvi-Rashmika Role in Raaka

'राका' में ऐसा होगा इन अदाकाराओं का किरदार

प्रेग्नेंट महिला के किरदार में दीपिका पादुकोण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म में एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार मुश्किल परिस्थितियों में अपनी जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा। बताया जा रहा है कि दीपिका की कहानी पौराणिक और वैदिक काल की पृष्ठभूमि से जुड़ी होगी। ऐसे में उनका किरदार फिल्म की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

आदिवासी रानी बनेंगी जाह्नवी कपूर

वहीं, जाह्नवी कपूर फिल्म में एक शक्तिशाली आदिवासी रानी की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। उनका किरदार निडर और प्रभावशाली बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक जाह्नवी के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी में उनका किरदार काफी अहम होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Vijay-Sangeetha ने तलाक का केस लिया वापस, Trisha Krishnan का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल)

End of Feed