साउथ के सफल डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म राका को नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो चुका है, जिसके लिए इसके मेकर्स को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी मिल गया है। कुछ देर पहले ही एटली और राका के मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है। एटली ने अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को ये बड़ी खुशखबरी दी है और सबके दिन बना दिया है। इस खुलासे के बाद राका का इंतजार कर रहे सिनेमाप्रेमी बेसब्र हो चुके हैं और मेकर्स से लगातार मूवी रिलीज करने को कह रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: बॉक्सिंग ड्रामा से होगा Kartikeya Gummakonda का कमबैक, रिलीज किया पोस्टर
Raaka ने रिलीज से पहले बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिला Guinness World Records certificate
Raaka ने कौन सा रिकॉर्ड किया है अपने नाम?
अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म राका ने ऐसा कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है तो बता दें कि इस मूवी के मेकर्स ने एक साथ 37 परफॉर्मर्स को कैमरे में कैद किया है, जिसके लिए इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की बुक में दर्ज हो चुका है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी है। मेकर्स ने पोस्ट में लिखा है, "हिस्ट्री बना दी गई है। एक बड़ा रिकॉर्ड इंडियन सिनेमा के नाम हो चुका है। राका के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्क हो चुका है। इस फिल्म के लिए एक साथ 37 परफॉर्मर्स को कैप्चर किया गया है, जो पहले कभी नहीं हुआ है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ‘Toxic’ कब आएगी OTT पर? फैंस को मिला बड़ा हिंट
राका ने जिस तरह की शुरुआत की है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में कई और रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की मूवी के नाम होने वाले हैं। एटली और अल्लू अर्जुन जिस तरह से फिल्म को बना रहे हैं और इसको प्रमोट कर रहे हैं, उसे देखकर बड़े-बड़े निर्माता डर रहे हैं क्योंकि राका की दीवानगी हर दिन बढ़ती जा रही है। फिल्म राका में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण जैसी अदाकाराएं भी अहम किरदारों में दिखेंगी।
