Jana Nayagan की लीक पर फूटा R Madhavan का गुस्सा, थलापति विजय की फिल्म के लिए कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 13, 2026, 01:28 PM IST

R Madhavan on Jana Nayagan Leak: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से धमाल मचाने वाले आर माधवन (R Madhavan) ने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के लीक होने पर नाराजगी जताई है।

R Madhavan on Jana Nayagan Leak: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आर माधवन (R Madhavan ) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 ने अभी हाल ही में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। लेकिन इन सब के बीच आर माधवन अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ये बयान आर माधवन ने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के लीक होने पर नाराजगी जताई है। तो चलिए जानते हैं आर माधवन ने क्या बयान दिया है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan लीक होने पर भड़के साउथ के ये स्टार्स, कमल हासन ने कह दी बड़ी बात)

R Madhavan on Jana Nayagan Leak

फिल्म जन नायकन की लीक पर गुस्सा हुए आर माधवन (Pic Credit: IMDb)

आर माधवन ने जताई नाराजगी

एक्टर आर माधवन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह आर माधवन की अभी हाल ही में फिल्म जन नायकन की लीक को लेकर की गई पोस्ट है। अपने ट्वीट में साउथ स्टार सूर्या ने कहा कि ये दिल दुखाने वाली और अनुचित बात है। उन्होंने आगे कहा कि पूरी टीम की मेहनत और जुनून को ऐसी स्थिति में ला दिया गया है। उन्होंने सबसे अनुरोध किया कि वे फिल्म को ऑनलाइन न देखें, न शेयर करें और न ही इसके बारे में चर्चा करें। साथ ही टीम की मेहनत का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि वे अपने दोस्तों के साथ इस एक्ट की निंदा करते हैं और इसे माफ नहीं किया जा सकता। इस पर आर माधवन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं और ये बेहद दिल दुखाने वाली और परेशान करने वाली बात है। लोग ऐसा कैसे कर रहे हैं। कृपया फिल्म में लगे सभी लोगों की मेहनत का सम्मान करें। कृपया पायरेटेड प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म बिल्कुल न देखें।' (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: अमेजन प्राइम वीडियो ने विजय संग कैंसिल की 110 करोड़ रुपये की डील, मेकर्स की बढ़ी चिंता)

फिल्म लीक पर मच गया है बवाल

फिल्म के मेकर्स ने लीक होने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्दी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने दर्शकों को चेतावनी दी कि वे फिल्म के किसी भी लीक हिस्से को डाउनलोड न करें, फॉरवर्ड न करें, शेयर न करें, अपलोड न करें, रिपोस्ट न करें, स्टोर न करें या सर्कुलेट न करें। बार-बार सख्त परिणामों की चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोगों ने ऑनलाइन कंटेंट शेयर करने के लिए कथित तौर पर कार्रवाई का सामना किया है। साइबर क्राइम यूनिट ने हाल ही में इस मामले से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

End of Feed