साउथ मूवीज

Thalaivar173: सिबी चक्रवर्ती की जगह लेगा ये डायरेक्टर!! झूम उठेंगे Rajinikanth-Kamal Haasan के फैंस

#Thalaivar173 को लेकर ये खबर आई थी कि इससे सिबी चक्रवर्ती बाहर हो गए हैं, जो रजनीकांत-कमल हासन को डायरेक्ट करने वाले थे। सिबी के बाद इस मूवी के लिए डायरेक्टर की तलाश है जो पूरी होती दिख रही है।

Image

कौन करेगा Rajinikanth की #Thalaivar173 का डायरेक्शन? जानें जवाब (Image Source: Twitter)

Ashwath will direct #Thalaivar173: रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग मूवी थलाइवर 173 (Thalaivar 173) का ऐलान जब से हुआ है, तब से ही लोग इसके बारे में बातें कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ कमल हासन जैसे स्टार भी जुड़े हुए हैं, जिस कारण भी लोगों को इसका इंतजार है। थलाइवर 173 साउथ की बहुप्रतीक्षित रिलीज है, जिसे पोंगल 2027 के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है लेकिन बीते दिनों इससे डायरेक्टर सिबी चक्रवर्ती बाहर हो गए हैं, जिस कारण ऐसा लग नहीं रहा है कि ये अगले साल पोंगल पर रिलीज हो पाएगी। सिबी चक्रवर्ती के बाद थलाइवर 173 को कौन डायरेक्ट करेगा, इसको लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। मेकर्स लगातार नए डायरेक्टर की तलाश में हैं, जो पूरी होती दिख रही है। (ये भी पढ़ें: 'उनसे बात करना चाहती थी...', मुमताज ने Asha Bhosle के आखिरी पलों को किया याद, बताया कैसा था अस्पताल का मंजर?)

कौन करेगा #Thalaivar173 को डायरेक्ट?

Rajinikanth-Kamal Haasan की Thalaivar 173 कौन करेगा डायरेक्ट?

Rajinikanth-Kamal Haasan की Thalaivar 173 कौन करेगा डायरेक्ट? (Image Source: Thalaivar 173 Movie)

सिबी चक्रवर्ती के बाद ये सवाल हर किसी के दिमाग में है कि कौन थलाइवर 173 को डायरेक्ट करेगा? अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अश्वथ मारिमुथु को मेकर्स ने साइन करने का मन बनाया है, जो लकी मैन और ड्रैगन जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने अभी तक अश्वथ मारिमुथु के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि वो जल्द ही कास्ट एंड क्रू को ज्वाइन करेंगे। (ये भी पढ़ें: करण कुंद्रा की Ex गर्लफ्रेंड Anusha Dandekar ने Bhushan Pradhan से गुपचुप की सगाई?)

अश्वथ मारिमुथु के नाम पर डिवाइड हुआ इंटरनेट

जब से इंटरनेट पर ये खुलासा हुआ है कि थलाइवर 173 को अश्वथ मारिमुथु साइन कर सकते हैं, तब से लोगों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि अश्वथ मारिमुथु इस मूवी के लिए सही च्वाइस नहीं हैं तो कई लोगों का मानना है कि रजनीकांत की थलाइवर 173 को अश्वथ अच्छे तरीके से बनाएंगे।

#Thalaivar173 से क्यों बाहर हुए सिबी चक्रवर्ती

सिबी चक्रवर्ती ने रजनीकांत स्टारर थलाइवर 173 को शूट करना शुरू कर दिया था लेकिन उन्हें बीच में ही ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि उन्होंने ये फिल्म बीच में क्यों छोड़ी? अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सिबी साउथ स्टार नानी की एक फिल्म के साथ भी जुड़े हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जब तक वो उस फिल्म के लिए खत्म नहीं कर लेते हैं, तब तक किसी दूसरी मूवी पर काम नहीं कर सकते हैं। इसी कारण सिबी को थलाइवर 173 को छोड़ना पड़ा है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, जिस कारण असली कारण का पता नहीं चल पाया है।
Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article