Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 3 में हुई दो सुपरस्टार की एंट्री!! डायरेक्टर सुकुमार ने तोड़ी चुप्पी

Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के बाद से फैंस पार्ट 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब इस पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ऐसी रिपोर्ट थी कि इस पार्ट में विजय देवरकोंडा नजर आने वाले हैं। अब एक और एक्टर का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। फैंस ने दोनों पार्ट को काफी पसंद किया है। पार्ट 2 के रिलीज होने के बाद से फैंस ने तीसरी पार्ट की डिमांड करनी शुरू कर दी थी। अब ऐसी अफवाहें है की तीसरे पार्ट में दो साउथ स्टार की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कि इस बारे में पुष्पा फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने क्या कहा है।

Pushpa 3

Pushpa 3

अल्लू अर्जुन की पुष्पा फ्रैंचाइज ने दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल की है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों पार्ट ने ही कमाल की कमाई की है। अब फैंस बेस्रबी से तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब इस पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने तीसरे पार्ट का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज रखा है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें थी कि इस पार्ट में विजय देवरकोंडा एक खास रोल करने वाले हैं। वही अब इस लिस्ट में नानी का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सुकुमार से इस बारे में पूछा गया तो डायरेक्टर ने जवाब दिया। "2025 में आप जिस सुकुमार से मिलने जा रहे हैं, उसे भी इसके बारे में नहीं पता, लेकिन 2026 का सुकुमार शायद इस सवाल का जवाब दे सके।"

End of Feed