Pushpa 3: 2025 में रिलीज होगी Allu Arjun की फिल्म, सुकुमार ने की बड़ी प्लानिंग?

Allu Arjun's Pushpa 3 Release in 2025: सुकुमार के निर्देशन में बन रही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) की शूटिंग इस समय जोरों-शोरों से चल रही है। मेकर्स ने अब फिल्म के तीसरे पार्ट को 2025 में रिलीज करने की बड़ी प्लानिंग की है।

Allu Arjun's Pushpa 3 Release in 2025: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'पुष्पा 2' का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी के साथ कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अल्लू अर्जुन और सुकुमार फिल्म 'पुष्पा' के क्रेज को लोगों के अंदर कम नहीं होने देना चाहते हैं। मेकर्स ने 'पुष्पा 2' के बाद इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लाने की भी तैयार कर ली है। सुनने में आ रहा है कि निर्माताओं ने 2025 में ही फिल्म को रिलीज करने के लिए तगड़ी प्लानिंग शुरू कर दी है।

Pushpa 3

तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स 'पुष्पा 3' (Pushpa 3) को 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में लगे हुए हैं। अल्लू अर्जुन और सुकुमार फिल्म 'पुष्पा' के तीसरे पार्ट में देरी नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि अल्लू अर्जुन ने सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्मों पर काम बहुत पहले ही शुरू कर दिया है। दोनों ने फिल्म के लिए एक लंबा शेड्यूल भी तय कर लिया है। इस समय 'पुष्पा 2' पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। दोनों को उम्मीद है कि दोनों फिल्में ज्यादा देरी किए बिना रिलीज होंगी।

End of Feed