Pushpa 2: आसमान छू रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की टिकट की कीमत, 3000 से अधिक है दाम

Pushpa 2:अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही इस फिल्म की टिकट की कीमत आसमान छू रही है। आइए जानते हैं ये कीमत कहां रखी गई है।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। बता दें पुष्पा 2 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का काफी ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म की प्री टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। आइए जानते हैं टिकट की कितनी कीमत रखी गई है।

Pushpa 2

Pushpa 2

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मैसन पीवीआर जिओ वर्ल्ड ड्राइव बीकेसी मुंबई की टिकट की कीमत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोग प्रोडक्शन हाउस और सिनेमा हाउस वालों को खरी खोटी सुना रहे हैं। लोग टिकट की कीमतों से परेशान हो रहे हैं। बता दें फैंस जल्द से जल्द टिकट पाने के लिए टिकट बुकिंग पोर्टल्स पर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इतना अधिक प्राइज देखकर निराशा ही हो रही है।

End of Feed