Pushpa 2 देखने आई महिला की मौत पर छलका Allu Arjun का दर्द, 25 लाख और मेडिकल सहायता का किया वादा

Allu Arjun offers 25 Lakh Money Help : भगदड़ में हुई महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया है कि कैसे इस घटना ने उन्हें और पुष्पा 2 की टीम को गहरी चोट पहुंचाई है।

Allu Arjun offers 25 Lakh Money Help : अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2( Pushpa 2) इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म रिलीज से पहले एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी के दिल को दुखा दिया। 4 दिसम्बर को जब फिल्म का प्रीमियर हो रहा था तब इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ गई कि इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और बच्चा घायल हो गया। मौत की खबर से पूरे देश को दुख हुआ साथ ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी महिला के परिवार के लिए दुख जताया है। इसी के साथ एक्टर ने परिवार को वित्तीय सहायता करने का ऐलान भी किया है।

Allu Arjun offers 25 Lakh Money Help

भगदड़ में हुई महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया है कि कैसे इस घटना ने उन्हें और पुष्पा 2 की टीम को गहरी चोट पहुंचाई है। कुछ मिनटों के दिल दहला देने वाले वीडियो में, आइकन स्टार ने मृतक और उसके बेटे के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जो गंभीर हालत में है। इसके अलावा एक्टर ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की राशि दान करेंगे। उन्होंने वादा किया कि वह परिवार को हर तरह की मेडिकल सहायता देने को तैयार हैं।

End of Feed