Pushpa 2 New Video: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ( Pushpa 2) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। जिसे भव्य तरीके से लॉन्च के लिए मंच तैयार है। इस ट्रेलर को बिहार के पटना में लॉन्च किया जाएगा। पुष्पा 2: द रूल से मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें जंगल के कुछ भयंकर सीन्स दिखाए जा रहे हैं।
Pushpa 2
फिल्मों का ट्रेलर लॉन्च आमतौर पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बैंगलोर में होता है, लेकिन मेकर्स ने इसे पटना में लॉन्च करना सही समझा है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रविवार 17 नवंबर को शाम 5 बजे पटना के गांधी मैदान में शुरू होगा। शाम 6:03 मिनट पर इसका ट्रेलर रिलीज होगा। इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की विशेष प्रस्तुति भी शामिल है।
400 करोड़ में बनी पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी साबित हो सकती है। मूवी की रिलीज को लेकर अब फैंस ने उलटी गिनती करना शुरू भी कर दिया है। 'पुष्पा 2' पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण ये फिल्म अब 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितने करोड़ की कमाई करती है।
श्रीलीला दिखाएगी जादू
‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ( Sreeleela ) डांस नंबर कर दर्शकों का दिल जीतने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट में सुपरहिट सॉन्ग ‘ऊं उं अंटावा’ में सामंथा रुथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) ने अपना जलवा दिखाया था।
