Pushpa 2: इतने करोड़ में Allu Arjun स्टारर के नार्थ इंडिया थिएट्रिकल राइट्स की डील हुई फाइनल, रवीना टंडन के पति ने किया सौदा?

Pushpa 2's Theatrical deal in North India: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) के नार्थ इंडिया के थिएट्रिकल राइट्स के लिए निर्माताओं ने मोटी रकम मिली है।

Pushpa 2's Theatrical deal in North India: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का टीजर जारी किया था, जो सभी लोगों को खूब पसंद आया है। हरकोई अल्लू अर्जुन स्टारर को देखने के लिए बेताब है। निर्माताओं को उम्मीद है कि ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब रहेगी। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मेकर्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर की नार्थ इंडिया के थिएट्रिकल राइट्स को मोटी रकम में बेच दिया है।

Allu Arjun

एएए फिल्म्स के अनिल थडानी ने 2024 में चार बड़ी साउथ इंडियन फिल्म्स 'पुष्पा 2', 'गेम चेंजर', 'कल्कि' और 'देवारा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल किए हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल थडानी ने 'पुष्पा 2' के नार्थ इंडिया के थिएट्रिकल राइट्स को 200 करोड़ रुपये में खरीदा है। मेकर्स ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर ली है।

End of Feed