प्रियंका चोपड़ा नहीं बनेगी अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का हिस्सा, इस दिन सामने आएगा फिल्म का पोस्टर!!

A6: अल्लू अर्जुन और जवान निर्देशक एटली इन दिनों फिल्म ए6 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पहले ऐसी अफवाहें थी कि इस फिल्म का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा बनने वाली हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनसुार देसी गर्ल इस फिल्म का पार्ट नहीं है। आइए जानते हैं कि फिल्म का पोस्टर कब रिलीज हो सकता है।

A6: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एटली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से अभी तक किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया गया है।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

कब फ्लोर पर आएगी फिल्म

कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थी कि ए6 में प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी धमाल करने वाली है, जिस फिल्म को एटली निर्देशति कर रहे हैं, लेकिन ये खबर सिर्फ एक अफवाह थी। पहले एटली सलमान खान के साथ फिल्म लेकर आ रहे थे, लेकिन वो फिल्म ठंडे बस्ते में चले गई और एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ तहलका करने वाले हैं। फिल्म के अगस्त 2025 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

End of Feed