Khalifa First look: साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'खलीफा' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी दिखा दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन इस लुक में एकदम माफिया लग रहा हैं। एक्शन और ड्रामा से भरी इस मूवी को 2022 में घोषित किया गया था। हालांकि अब तीन साल बाद जाकर इसकी रिलीज डेट से पर्दा हटा है। पोस्टर और ट्रेलर में सुकुमारन दमदार लग रहे हैं। फिल्म में वह एक गोल्ड माफिया बने हैं आइए आपको दिखाते हैं उनका ये लुक
Image Source: Instagram
पृथ्वीराज सुकुमारन( Prithviraj Sukumaran) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर और पहली झलक का लिंक शेयर किया। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "पीढ़ियों से चली आ रही एक वंशावली द्वारा गढ़ा गया बदला! अगले ओणम पर.. आमिर अली अपना बदला सोने में लिखेंगे! #खलीफा- द रूलर।" 2022 में घोषित इस फिल्म की कहानी एक गोल्ड माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है और पहले इसकी ज़्यादातर शूटिंग यूएई में की गई है। फिल्म को वयस्क ने डायरेक्ट किया है। आज एक्टर के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।
कैसा है ट्रेलर
फिल्म की स्टोरीलाइन पर नजर डाले तो, आमिर अली के किरदार में पृथ्वीराज एक गोल्ड माफिया बने हैं, जो इलीगल तरीके से गोल्ड स्मगल करते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज के एक्शन से भरपूर सीन्स हैं साथ ही फिल्म की कहानी भी दमदार नजर आ रही है। फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है।
करीना कपूर के साथ पृथ्वीराज की फिल्म
बताते चले कि 'खलीफा' के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन एक्ट्रेस करीना कपूर( Kareena Kapoor) के साथ भी फिल्म कर रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम 'दायरा' है। जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। इस फिल्म को मेघना गुलजार( Meghna Gulzar) डायरेक्ट कर रही है। दायरा में पृथ्वीराज और करीना की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है। जो स्टार्स के साथ-साथ फैंस के लिए भी एकदम फ्रेश होने वाला है।
