पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन को रितेश देशमुख ने बनाया खास, ट्वीट कर लुटाया प्यार

Riteish Deshmukh wishes Prithviraj Sukumaran: साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन का बीते दिन जन्मदिन था। सभी लोगों ने एक्टर को बर्थडे पर विश किया। इस बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रितेश ने पृथ्वीराज सुकुमारन को विश किया है।

Riteish Deshmukh wishes Prithviraj Sukumaran: साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। उनके बर्थडे पर सभी लोगों ने उन्हें विश किया। फैंस समेत बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आए। इस बीच बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज सुकुमारन के बर्थडे को खास बना दिया। उनका एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रितेश ने पृथ्वीराज सुकुमारन पर प्यार लुटाया है। आइए नजर डालते है इस ट्वीट पर...

prithviraj birthday

pic credit-prithviraj sukumaran/ riteish deshmukh birthday

रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया विश

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्टर ने पृथ्वीराज सुकुमारन को विश करते हुए लिखा, 'प्रिय पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई। आपका दिन शानदार हो। हमेशा नई ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने कमाल के काम से दर्शकों का मनोरंजन करें। ढेर सारा प्यार।' रितेश देशमुख का ये ट्वीट इंटरनेट पर छा गया है। सभी लोग इसपर रिएक्ट कर रहे है। रितेश देशमुख का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सरजमीं' 25 जुलाई, 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काजोल नजर आई थी। दोनों की इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया।

End of Feed