Salaar Part 2: प्रभास के जन्मदिन फैन्स को मिला बड़ा तोहफा, प्रशांत नील ने 'सलार 2' की शूटिंग की शुरू

Prabhas Start Shoot For Salaar Part 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन पर निर्माताओं ने 'सलार 2' (Salaar Part 2) की शूटिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। इस फिल्म में प्रभास को एक बार फिर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Prabhas Start Shoot For Salaar Part 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अब प्रभास के अपने फैन्स को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म 'सलार पार्ट 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का पहला पार्ट यानी 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' साल 2023 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म का बजट लगभग 270 करोड़ रुपये था। फिल्म ने दुनिया भर में 617 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म 'सलार 1' की सफलता के अब निर्माताओं ने 'सलार 2' (Salaar Part 2) की शूटिंग की सभी तैयारियां शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक बार फिर प्रभास को धमाल मचाते हुए देखा जाएगा।

Prabhas Starrer Salaar 2

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बड़ी जानकारी अपने एक्स अकाउंट साझा करते हुए बताया कि प्रभास के जन्मदिन पर 'सलार 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में 20 दिन का शेड्यूल होगा, जिसका हिस्सा प्रभास होंगे। यह फैसला मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन पर लिया है। प्रभास के फैन्स भी इस बड़े सरप्राइज से बेहद खुश हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील द्वारा ही किया जाएगा।

End of Feed