Prashant Neel ने मिलाया Jr. NTR के साथ हाथ, इसी साल शुरू होने जा रही है अगली फिल्म की शूटिंग

Jr NTR- Prashant Neel Movie : सालार-केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्माता प्रशांत नील ( Prashant Neel) ने आज जूनियर एनटीआर के फैंस को तोहफा दिया है। निर्माता ने साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है ।

Jr NTR- Prashant Neel Movie : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ( Jr. NTR) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। नन्दमुर्ती तारक रामा राव जिन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से जाना जाता है अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी दीवानगी इस हद तक है कि फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। आज जन्मदिन के मौके पर एनटीआर के फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है । डायरेक्टर प्रशांत नील ने उनके साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

Jr NTR- Prashant Neel Movie

सालार-केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्माता प्रशांत नील ( Prashant Neel) ने आज जूनियर एनटीआर के फैंस को तोहफा दिया है। निर्माता ने साउथ स्टार के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है । माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है जिसपर लिखा है हैप्पी बर्थडे मैन ऑफ मास , एनटीआरनील फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू होने वाली है। इस घोषणा ने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है। कमेन्ट में फैंस फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी भी मांग रहे हैं।

End of Feed