अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात

Prakash Raj tweet: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को सभी लोग प्यार दे रहे हैं। साउथ के स्टार्स भी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। हालांकि प्रकाश राज को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Prakash Raj tweet: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी मोटी कमाई कर रही है। बता दें बॉलीवुड समेत साउथ के स्टार्स भी धुरंधर 2 की जमकर तारीफ कर रहे है। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू तक ने ट्वीट करके धुरंधर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट किया है। हालांकि प्रकाश राज को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

prakash raj on dhurandhar 2

pic credit-instagram

प्रकाश राज ने कसा तंज

एक्टर प्रकाश राज ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने साउथ के बड़े सितारों अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू की फिल्म की तारीफ पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'धुरंधर 2 की तारीफ अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने की है। बॉलीवुड से किसी स्टार ने कुछ कहा क्या??'इसके जवाब में प्रकाश राज ने लिखा, 'ऑब्लिगेशंस के संकेत साउथ तक फैल गए... #justasking।' उन्होंने हम दोनों (1961) के गाने' अभी ना जाओ छोड़ कर' का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मैं... धुरंधर से बहुत दूर... #justasking।'

End of Feed