Prabhas Exits Prasanth Varma Movie: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्मों को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस लिस्ट में फिल्म स्पिरिट का नाम सबसे ऊपर है। इस मूवी में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। लोगों का ये मानना है कि फिल्म में प्रभास और तृप्ति की जोड़ी पक्का धमाल मचा देगी। बीते साल ये रिपोर्ट सामने आई थी कि प्रभास 'बका' नाम की एक पौराणिक फिल्म में दिखाई देंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे सभी लोग टेंशन में आ गए हैं।
pic credit- instagram
प्रभास ने प्रशांत वर्मा को दिया झटका
प्रशांत वर्मा की फिल्मों को लेकर चिंता की खबरें आने लगी हैं। कई प्रोजेक्ट्स में देरी, एक्टर्स के बाहर होने और पैसे के विवाद की बातें हो रही हैं। ताजा खबर प्रभास के साथ उनकी फिल्म 'बका' को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट था, जिसमें प्रभास बकासुर का किरदार निभाने वाले थे। फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बननी थी और कुछ महीने पहले टेस्ट शूट भी हो चुकी थी। लेकिन Gulte की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेस्ट शूट के बाद प्रभास पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। अभी तक न तो प्रभास की तरफ से और न ही प्रशांत वर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। अगर यह खबर सच हुई तो फैंस के लिए बड़ा झटका होगा। प्रशांत वर्मा की पिछली फिल्म 'हनु-मैन' ने 2024 में धमाल मचाया था उनका अगला कन्फर्म प्रोजेक्ट 'जय हनुमान' है, जिसमें ऋषभ शेट्टी हैं और मिथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
प्रभास की अपकमिंग फिल्में
हाल ही में प्रभास की फिल्म द राजा साहब रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। अब उनकी अपकमिंग फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीद है। प्रभास की मूवी स्पिरिट इन दिनों चर्चा में है। हर दिन इस मूवी को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस मूवी के लिए प्रभास ने संदीप रेड्डी वांगा से हाथ मिलाया है। इसके अलावा प्रभास फिल्म कल्कि 2898 एड 2 में भी धमाल मचाने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
