Kalki 2898 AD Release Date: अब इस दिन रिलीज होगी प्रभास-दीपिका की मूवी? इस वजह से हो गई पोस्टपोन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 15, 2024, 01:13 PM IST

Kalki 2898 AD Release Date: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD का बीते काफी समय से इंतजार हो रहा है, इस बीच अब फिल्म को 9 मई 2024 को रिलीज नहीं किया जाएगा, फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

Kalki 2898 AD Release Date: कल्कि 2898 एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर बीते काफी समय से बज बना हुआ है। मूवी से दीपिका और प्रभास का लुक पहले ही सामने आ चुका है। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD अब एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बीच अब फिल्म को 9 मई 2024 को रिलीज नहीं किया जाएगा। पहले खबर सामने आ रही थी कि देश में दोने में लोकसभा चुनावों की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है, हालांकि अब इसकी एक नई वजह ही सामने आ रही है। फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

End of Feed