जापान के लोगों से प्रभास ने मांगी माफी, Kalki 2898 AD को प्रमोट नहीं करने की बताई वजह

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898एडी ने भारत के सिनेमाघरों जमकर धमाल मचाया था और इन दिनों ये जापान के दर्शकों के बीच चर्चा में है। फिल्म कल्कि 2898 एडी को प्रमोट करने के लिए प्रभास जापान जाने वाले थे लेकिन चोट लगने की वजह से वो ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। प्रभास ने जापान के दर्शकों से माफी मांगी है क्योंकि वो उनसे नहीं मिल पाएंगे।

साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार प्रभास (Prabhas) की आखिरी रिलीज मूवी कल्कि 2898एडी (Kalki 2898AD) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। भारत में जमकर रुपये कूटने वाली कल्कि 2898एडी इन दिनों जापान में चर्चा का विषय बनी हुई है। कल्कि 2898एडी (Kalki 2898AD in Japan) को लेकर दर्शकों के बीच में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इसी बीच प्रभास ने जापान के फैंस से माफी मांगकर लोगों को चौंका दिया है। प्रभास कल्कि 2898एडी को प्रमोट करने के लिए जापान जाने वाले थे लेकिन चोट लग जाने की वजह से वो वहां नहीं जा पाए। इसी कारण प्रभास ने जापान के फैंस से माफी मांगी है।

Prabhas

कैसी लगी प्रभास को चोट

साउथ सुपरस्टार प्रभास बीते दिन डायरेक्टर हनु रघवपुडी की अपकमिंग मूवी फौजी की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें काफी चोट लग गई है। प्रभास को जब डॉक्टर्स के पास भेजा गया तो उन्हें कुछ दिनों आराम करने की सलाह दी गई। प्रभास ने चोट लग जाने की वजह से फौजी की शूटिंग भी रोक दी है। इसी कारण वो जापान में कल्कि 2898एडी का प्रमोशन करने के लिए नहीं जा रहे हैं। प्रभास ने एक लम्बा सा पोस्ट लिखकर जापान के फैंस से माफी मांगी है और कल्कि 2898एडी को जमकर प्यार देने की गुजारिश की है।

End of Feed