बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के बेटे पर आया Pooja Hegde का दिल !! जानिए कौन है Rohan Mehra

Is Pooja Hegde Dating Rohan Mehra: साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो इस समय रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं, जो दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं।

Is Pooja Hegde Dating Rohan Mehra: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। पूजा हेगड़े को लेकर खबरें आ रही हैं कि रोहन मेहरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह खबरें मीडिया में बड़ी तेजी से फैल रही हैं। हालांकि अभी तक पूजा हेगड़े और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। मगर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थी। इसके बाद फैन्स ने दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू आकर दिया था। तो चलिए जानते हैं रोहन मेहरा कौन हैं? जिसे पूजा हेगड़े डेट कर रही हैं। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: जुनैद खान संग Ek Din करने से डर रही थीं Sai Pallavi? डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया सच)

Pooja Hegde Dating Rohan Mehra

रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े (Pic Credit: Instagram)

जानिए कौन हैं रोहन मेहरा...

रोहन मेहरा बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा और उनकी तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं। उनके पिता का निधन 1990 में हो गया था, उस दौरान रोहन मेहरा छोटे थे। रोहन मेहरा नहीं जानते थे कि बॉलीवुड में उनके पिता का क्या रुतबा था। पिता की मृत्यु के बाद रोहन मेहरा ने केन्या के मोम्बासा चले गए यहां उनकी परवरिश उनकी मां और नाना-नानी ने की थी। यूके में पढ़ाई करने के बाद वो मुंबई लौट आए। रोहन की एक बड़ी बहन है, जिसका नाम सोनिया मेहरा, जो एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'विक्टोरिया नंबर 203' से अपने करियर की शुरुआत की थी। (इसे भी पढ़ें: Dhanush के साथ होगी संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट मूवी, पौराणिक जंगल ड्रामा पर होगी बेस्ड)

जल्द ही 'जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें जल्द ही डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा। इस मूवी में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा पूजा हेगड़े के पास थलापति विजय की 'जन नायकन' भी है। इस मूवी को मेकर्स 8 मई के दिन रिलीज कर सकते हैं।

End of Feed