पवन कल्याण की रशियन पत्नी ने बेटे के ठीक होने के बाद मुंडवाया सिर, तिरुमला से पहली तस्वीर आईं सामने

सुपरस्टार और राजनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने हाल ही में अपना सिर मुंडवाया लिया है। एक्टर की पत्नी ने छोटे बेटे के साथ हुए हादसे के बाद मन्नत मांगी थी। अब अन्ना कोनिडेला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में सिर मुंडवाया लिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को झटका लग रहा है। एक्टर की पत्नी ने बेटे के ठीक होने के बाद ये फैसला लिया है। बेटे के आग से झुलस जाने के बाद पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने मन्नत मांगी थी।

Pawan Kalyan Russian wife

Pawan Kalyan Russian wife

हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की दुर्घटना में उनका बेटा झुलस गया था। अब कपल का बेटा ठीक हो गया है। बता दें पवन कल्याण का बेटे मार्क शंकर हाल ही में सिंगापुर में एक समर कैंप में भाग लेने के दौरान आग लगने की दुर्घटना में झुलस गया था। ये दुर्घटना 8 अप्रैल को हुई थी। इस दुर्घटना में एक्टर के बेटे के हाथ और पैर जल गए थे।

End of Feed