'दे कॉल हिम ओजी' के बाद पवन कल्याण ने एक्शन फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2025, 03:09 PM IST

Pawan Kalyan New Movie: साउथ स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) में धमाल मचाने के बाद अब एक और एक्शन मूवी के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाल हैं। इस बार पवन कल्याण ने साउथ के इस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है।

Pawan Kalyan New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पवन कल्याण ने अभी हाल में फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था। फिल्म दे कॉल हिम ओजी को लोगों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के बाद पवन कल्याण की एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनको लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच पवन कल्याण की एक और नई फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने पवन कल्याण के फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Pawan Kalyan New Movie

Image Source: IMDb

पवन कल्याण ने इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

एक्टर पवन कल्याण एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन कल्याण का अगला प्रोजेक्ट लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) डायरेक्ट करेंगे। अभी KVN प्रोडक्शंस विजय (Vijay) की 'जाना नयागन' (Jana Nayagan) और यश (Yash) की 'टॉक्सिक' (Toxic) पर काम कर रहा है। लेकिन अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई। लोकेश का आखिरी प्रोजेक्ट 'कूली' (Coolie) था, जिसमें रजनीकांत (Rajinikanth) लीड रोल में थे। इस खबर के सामने आने के बाद पवन कल्याण के फैंस खुशी से झूम उठे। अब देखना होगा पवन कल्याण और लोकेश कनगराज की अगला अपडेट कब तक आएगा। आपको बता दें कि ये दोनों का पहला कोलैबोरेशन होगा।

End of Feed